फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two bikes collided head-on, one died

Lucknow News: आमने-सामने दो बाइकें भिड़ीं, एक की मौत

Thu, 02 Oct 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on, one died
सरबजीत की फाइल फोटो।
लखनऊ। काकोरी में बुधवार शाम आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इसमें पठान खेड़ा निवासी सरबजीत गौतम (20) की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई और दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक सरबजीत अपने ममेरे भाई अंकुश (18) के साथ खदरा से लौट रहा था। काकोरी के आदमपुर इंद्रवारा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार मेहंदी नगर काकोरी निवासी नागेंद्र से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अंकुश को मामूली चोट आई, जबकि नागेंद्र और सरबजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने सरबजीत को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सरबजीत अविवाहित था और गांव में परचून की दुकान चलाता था। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed