फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda apporved porject

Lucknow News: नौटिका ग्रीन्स में 500 फ्लैट, 20 पेंट हाउस को मंजूरी

Sat, 19 Sep 2026 07:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
lda apporved porject

विज्ञापन
इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट परियोजना होगी तैयार
लखनऊ। सीजी सिटी में इकाना स्टेडियम के पास नौटिका ग्रीन्स अपार्टमेंट परियोजना को मंजूरी मिल गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। इसमें 28 मंजिला पांच टावरों में 500 प्रीमियम फ्लैट और 20 पेंट हाउस बनाए जाएंगे।

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि परियोजना लगभग पांच एकड़ भूखंड पर आकार लेगी। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 2100 वर्गफिट होगा। पेंट हाउस लगभग 4000 वर्गफिट के होंगे। फ्लैट तीन बेडरूम और अध्ययन कक्ष श्रेणी के होंगे। अपार्टमेंट इकाना क्रिकेट स्टेडियम और पलासियो मॉल के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क के कॉर्नर प्लॉट पर बनेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि परियोजना पहले नर्मदा अपार्टमेंट के नाम से जी-20 रोड पर प्रस्तावित थी। न्यायालय में वाद के कारण लंबित हो गई थी। इसके समाधान के लिए समिति गठित की गई थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर सीजी सिटी में इस नए स्थल का चयन किया गया है। नर्मदा अपार्टमेंट के आवंटियों को नौटिका ग्रीन्स अपार्टमेंट में समायोजित किया जाएगा। उन्हें इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। जो आवंटी यहां फ्लैट नहीं लेना चाहेंगे, उन्हें नियमानुसार ब्याज सहित धनराशि वापस कर दी जाएगी। नियमानुसार रेरा पंजीकरण के बाद फ्लैटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed