फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam news

Lucknow News: अवैध चैंबर मालिकों ने नहीं रिसीव किया नोटिस, बैरंग लाैटी टीम

Sat, 19 Sep 2026 07:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam news

विज्ञापन
कचहरी रोड पर अतिक्रमणों को हटाने के लिए अब नोटिस किए जाएंगे चस्पा
लखनऊ। कचहरी परिसर में वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलाने से पहले शनिवार को नोटिस रिसीव करवाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची। पर, नोटिस रिसीव नहीं किए गए। टीम को बैरंग लाैटना पड़ा। ऐसे में अब टीम चैंबरों पर नोटिस चस्पा करेगी।

दरअसल, तकरीबन दो हफ्ते पहले हाईकोर्ट ने कचहरी रोड पर अवैध निर्माणों पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नगर निगम को निर्देशित किया गया था कि अवैध चैंबरों को तोड़ने से पहले खुद ही कब्जे हटाने के लिए कहा जाए। इसके तहत चैंबर मालिकों को समय दिया जाए। नगर निगम के जोनल अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कचहरी में वकीलों की अवैध चैंबर के मामले में नगर निगम की टीम हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को नोटिस लेकर गई थी, लेकिन चैंबर वालों ने नोटिस रिसीव नहीं किया। इसके चलते टीम बैरंग लाैट आई। अब नोटिस को चस्पा किया जाएगा। कोर्ट के निर्देश के तहत पहले नोटिस को रिसीव कराया जाना था। लेकिन अगर कोई नोटिस रिसीव नहीं करता तो फिर उसे चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed