फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two bike riders died due to vehicle collision

Lucknow News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 21 Apr 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 21 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to vehicle collision
ईद का सामान लेकर बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

रिसिया (बहराइच)। ईद का सामान लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे दो युवकों की शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र के लौकी गांव निवासी शिराजुद्दीन (22) व इसराइल (19) शुक्रवार की शाम बाइक से रिसिया बाजार ईद का सामान लेने गए थे। घर लौटते समय थाना क्षेत्र के रिसिया मोड़ के पास देर शाम पीछे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार युवक हेल्मेट नहीं लगाए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रिसिया की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिसिया के एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन का पता नहीं चल सका है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed