{"_id":"68a23e5a2c5104e34104b542","slug":"two-artisans-ran-away-with-gold-jewellery-worth-rs-18-lakh-belonging-to-a-businessman-lucknow-news-c-13-knp1050-1340487-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी के 18 लाख के सोने के जेवर लेकर भागे दो कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी के 18 लाख के सोने के जेवर लेकर भागे दो कारीगर
Mon, 18 Aug 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के हाता भीखम खां निवासी कारोबारी दिलशाद अहमद ने दो कारीगर बंगाल के पुविमारी निवासी अजीज गाजी और खरामपुर के आलमीन पर 18 लाख के सोने के जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया है। सआदतगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दिलशाद के मुताबिक वह सआदतगंज के झंवाईटोला में सोने के जेवरों का कारखाना चलाते हैं। कारखाने में दोनों आरोपी बीते मार्च से काम कर रहे थे। तीन जून को छुट्टी के कारण कारखाना बंद था। आरोप है कि उसी दिन दोनों सुबह साढ़े सात बजे कारखाने पहुंचे और वहां रखे 180 ग्राम सोने के जेवर लेकर भाग निकले। घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दिलशाद को मामले की जानकारी अगले दिन हुई। पीड़ित कारोबारी ने दोनों आरोपियों को खोजने की काफी कोशिश की, मगर कहीं कुछ पता नहीं चल सका। ऐसे में उन्होंने सआदतगंज पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर संतोष आर्या के मुताबिक फुटेज की मदद से आरोपियों को तलाशने की कोशिश की जा रही है।