{"_id":"6489650995891d891a0c52f4","slug":"two-arrested-with-1-07-crore-rupees-gold-on-lucknow-airport-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow airport: अंडरवियर में 1.07 करोड़ रुपये के सोना के साथ दो युवक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow airport: अंडरवियर में 1.07 करोड़ रुपये के सोना के साथ दो युवक पकड़े गए
Wed, 14 Jun 2023 12:32 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:32 PM IST
सार
लखनऊ एयरपोर्ट पर शारजाह से इंडिगो की फ्लाइट से पहुंचे दो युवकों के पास से 1.07 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ है। दोनों ने सोना अंडरवियर में छिपा रखा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने शारजाह से आए दो युवकों से 1.731 किग्रा. सोना बरामद किया। दोनों ने सोना अंडरवियर में छिपा रखे थे। बरामद सोने की कीमत 1.07 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
शारजाह से आई इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1424 से दोनों युवक चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। एयरपोर्ट पर जांच हुई तो उनके पास से सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कस्टम के सहायक आयुक्त एंड्रयू हक ने बताया कि फिलहाल जांच चल रही है। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।