{"_id":"68bb492309c46d520f08fe2e","slug":"two-arrested-in-lathicharge-case-lucknow-news-c-315-1-brp1006-147129-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लाठीचार्ज प्रकरण में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लाठीचार्ज प्रकरण में दो गिरफ्तार
Sat, 06 Sep 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में एक सितंबर को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं व छात्रों पर हुए लाठीचार्ज प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार शाम दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने छात्रों को भड़का कर मारपीट के लिए उकसाया। यह केस यूनिवर्सिटी के खिलाफ बिना मान्यता प्रवेश के आरोप में दर्ज हुआ था। जांच में दोनों आरोपियो पर दंगा व हत्या की कोशिश करने के साक्ष्य मिले। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस अभी और गिरफ्तारी कर सकती है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं व छात्रों ने सोमवार को बिना मान्यता के लॉ के पाठ्यक्रम संचालित करने और प्रवेश देने के विरोध में प्रदर्शन किया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर यूनिवर्सिटी के पास ही स्थित हरौड़ी गांव निवासी उदयराज तिवारी और रोहित सिंह को चिह्नित किया है। पुलिस के अनुसार दोनों न तो अभिभावक हैं और न ही एबीवीपी कार्यकर्ता व छात्र। जांच पता चला कि ये छात्रों को भड़काने में आगे थे। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी पर दर्ज केस में मिले साक्ष्य के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।