{"_id":"5f6062098ebc3e61f53bd1fa","slug":"two-arrested-in-kamlesh-tiwari-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड में गैंगस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास था हाईकोर्ट का स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड में गैंगस्टर के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास था हाईकोर्ट का स्टे
Tue, 15 Sep 2020 12:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में नाका के खुर्शेदबाग में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने बरेली शाहाबाद के कुल्हाड़ा पीर मोहल्ला निवासी कैफी अली व उसके साथी कामरान को गिरफ्तार कर लिया। कैफी और कामरान पर गैंगस्टर लगाया गया था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुजीत दुबे ने बताया कि थाका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार दोनों ने हत्या के आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन की गुजरात भागने में मदद की थी। दोनों को जेल भेजा गया था, लेकिन बीते वर्ष वह जमानत पर रिहा हो गए थे।
विज्ञापन
उधर, कैफी के पास हाईकोर्ट का अरेस्ट स्टे होने के चलते उसे कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर थाना से ही छोड़ दिया गया। कामरान को जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि 18 अक्तूबर 2019 को कमलेश की चाकू से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से राजधानी की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। जगह-जगह हिंदूवादी संगठनों ने धरना-प्रदर्शन और तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए लखनऊ पुलिस के साथ ही एसटीएफ व एटीएस को लगाया गया था। छानबीन में पता चला कि कमलेश के धर्म विशेष विरोधी बयान के चलते उनकी हत्या की गई थी।