फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for transporting gold worth 2.76 crore hidden in shoe soles from Nepal to Siddharthnagar

यूपी: नेपाल से सिद्धार्थनगर के रास्ते जूतों के तलवों में छिपाकर ले जा रहे थे 2.76 करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 11:01 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 28 Oct 2026 11:01 AM IST
सार

डीआरआई लखनऊ की टीम ने बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा पर एक निजी बस से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से जूतों के तलवों में छिपाकर लाया जा रहा 2.76 करोड़ रुपये का 1.996 किग्रा विदेशी सोना बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Two arrested for transporting gold worth 2.76 crore hidden in shoe soles from Nepal to Siddharthnagar
तस्करी का सोना बरामद (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल के रास्ते तस्करी कर लाया गया करीब 2.76 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बाराबंकी में पकड़ा गया है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की लखनऊ टीम ने 26 अक्तूबर को अहमदपुर टोल प्लाजा पर निजी बस से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1.996 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ। सोने के दो पीस में से एक व्यक्ति ने इन्हें अपने जूतों के तलवों के नीचे छिपा रखा था।
विज्ञापन


डीआरआई को खुफिया जानकारी मिली थी कि नेपाल के रास्ते विदेशी मूल के सोने की तस्करी कर उसे सिद्धार्थनगर से दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस पर अधिकारियों ने संदिग्धों की पहचान के लिए निगरानी बढ़ाई। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी बस्ती से निजी बस में सवार हुए थे और उन्होंने फर्जी नामों से टिकट बुक कराए थे। डीआरआई की टीम ने उनकी पहचान करने के बाद बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा पर बस रुकवाकर दोनों को उतारा और तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी में उच्च शुद्धता वाले विदेशी मूल के सोने की दो बट्टियां बरामद हुईं, जिनका कुल शुद्ध वजन 1.996 किलोग्राम था। इनकी अनुमानित कीमत करीब 2.76 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआई ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत सोना जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरआई इस तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में संवेदनशील मार्गों पर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीआरआई के मुताबिक, जनवरी 2026 से अब तक उत्तर प्रदेश में विदेशी मूल के तस्करी के सोने के 10 अलग-अलग मामलों में करीब 24 करोड़ रुपये मूल्य का 16.47 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। इन मामलों में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed