{"_id":"68e578414ce103cf6a0eaa1e","slug":"two-arrested-for-robbing-for-hobby-lucknow-news-c-13-knp1050-1417030-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शौक पूरे करने के लिए लूट करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शौक पूरे करने के लिए लूट करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में नौ दिनों में चेन लूट की दो वारदात अंजाम देने वाले ठाकुरगंज के मजहर व सआदतगंज के फैसल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मजहर कैब चालक है, जबकि फैसल निर्माण सामग्री बेचता है। दोनों अपने शौक पूरे करने के लिए चेन लूट करते थे। इनसे लूटी गई चेन के टुकड़े, 49 हजार रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को विशालखंड निवासी हीरालाल यादव और छह अक्तूबर को विरामखंड के डॉ. सौंयेंद्र विक्रम सिंह से बाइक सवार चेन लूट ले गए थे। दोनों मामलों में केस दर्ज किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे एक ही हैं। फुटेज व सर्विलांस की मदद से मंगलवार सुबह गोमतीनगर पुलिस ने दयाल चौराहे के पास से दोनों लुटेरों को दबोच लिया। मजहर और फैसल का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। दोनों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को डीसीपी ने दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।