{"_id":"5fca4a588ebc3ecf613392d0","slug":"two-arrested-for-conversion-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में लव जिहाद: लड़की को अगवा कर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करवाया, दो गिरफ्तार, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में लव जिहाद: लड़की को अगवा कर शादी के लिए धर्म परिवर्तन करवाया, दो गिरफ्तार, जांच जारी
Sat, 05 Dec 2020 03:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक सप्ताह पूर्व शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने के लिए अगवा की गई किशोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एएसपी, सीओ ने गांव जाकर मामले की गहनता से जांच की है। थाना पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। देर शाम तक पुलिस अधिकारी गांव से लेकर थाने तक डटे रहे और इस मामले में जांच कर जानकारी जुटाते रहे। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
तंबौर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कुछ दबंग करीब एक सप्ताह पूर्व अगवा कर ले गए थे। पीड़िता के पिता का आरोप था कि उसके घर से रुपये भी गायब हुए हैं। पहले उसने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन बाद में पीड़िता के पिता ने कई लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। उसने आईजीआरएस भी किया था।
विज्ञापन
आरोप लगाया था कि पुत्री को अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए ले जाया गया है। मामले की गंभीरता देखते हए पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार को एएसपी डा. राजीव दीक्षित, सीओ लहरपुर यादुवेंद्र यादव पीड़िता के गांव पहुंचे। दोनों अफसरों ने घंटों गांव में जांच कर घटना के बाबत जानकारी जुटाई। उसके बाद थाने में भी काफी देर तक इस घटना में कार्रवाई को लेकर मंत्रणा करते रहे। तंबौर एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराओं में दर्ज किए गए इस मामले के आरोपी पीड़िता के गांव के निवासी इजराइल व तालगांव के भुड़कुड़ी गांव निवासी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको दबोचा जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी इस मामले में दो महिलाओं समेत कई गिरफ्तारी शेष है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।