{"_id":"67066af24620c6e03d031c9a","slug":"two-arrested-for-asking-for-ransom-in-sitapur-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: शेयर मार्केट में पैसे डूबे तो नेपाल के सिम से व्यापारी से मांगी फिरौती, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: शेयर मार्केट में पैसे डूबे तो नेपाल के सिम से व्यापारी से मांगी फिरौती, दो गिरफ्तार
Wed, 09 Oct 2024 05:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:07 PM IST
सार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली में व्यापारी से फिरौती मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिरौती मांगने के लिए आरोपी नेपाल के सिम का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद के एक व्यापारी ने बीती 30 अगस्त को विदेशी नम्बर से कॉल कर धमका कर वसूली मांगने का एक मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
महमूदाबाद सीओ दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में साइबर व स्वाट पुलिस टीम व थाना महमूदाबाद पुलिस टीम ने इस मामले में रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी मो. अहमद और बाराबंकी जनपद के मोहमदपुर खाला थाना के सैलक जलालपुर निवासी अंग्रेज कुमार को गुलरामऊ रोड लखनऊ बाइपास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उनके पास से तीन मोबाइल व नेपाल की सिम बरामद हुई हैं। इसमें से एक आरोपी के शेयर मार्केट में पैसे डूब गए थे। इसलिए घटना को अंजाम दिया।