{"_id":"5f553fcf8ebc3e43984e5a54","slug":"two-arrest-in-communal-poster-matter-lucknow-news-lko5388467118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर लगाने के मामले में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर लगाने के मामले में दो और गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज पुलिस ने रविवार को समुदायों में नफरत फैलाने के पोस्टर लगाने व वॉल पेटिंग करने वाले दो और आरोपियों आगरा के विजयनगर निवासी बाबी उर्फ राजेंद्र अलख और वरवला न्यू आगरा निवासी मो. आसिफ को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक, दोनों की गिरफ्तारी संजय पैलेस रश्मि टावर में स्थित दुकान इंडियन फ्लैक्स प्रिंटिंग वर्क्स नगर निगम के सामने झंडेवाले पार्क के सामने हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने ही पोस्टर व बैनर विकास यादव के कहने पर बनाया था। इस मामले में 12 दिन पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को मुख्य आरोपी सपा नेता विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक दारूलशफा चौकी प्रभारी एसआई कृष्णकांत सिंह ने 26 अगस्त को इलाके के दीवारों पर पोस्टर व बैनर लगाने की सूचना मिली। उन्हाेंने देखा कि पोस्टर बैनर से समुदायों में नफरत फैल सकती है। इसके बाद केके सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।