फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused of Shani Rawat murder case arrested and sent to jail

Lucknow News: शनि रावत हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 14 Sep 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Two accused of Shani Rawat murder case arrested and sent to jail
आरोपी जय सिंह व राजकुमार। 
निगोहां। शनि रावत हत्याकांड में शनिवार को पुलिस ने फरार चल रहे शेष दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस हत्याकांड के पांचों आरोपी अब जेल में हैं। घटना में शामिल मुख्य आरोपी जीतू यादव ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते आठ सितंबर को मस्तीपुर निवासी जीतू यादव व छोटे भाई देवेश यादव उर्फ बुग्गा व जीतू के साले संतोष यादव ने अपने अन्य दो साथियों राजकुमार और जयसिंह के साथ मिलकर मोहनलालगंज के शंकरबक्श खेड़ा निवासी शनि रावत (24) की गमछे से गला कसने के बाद लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर की थी। इसके बाद निगोहां गौतमखेड़ा गांव के बाहर बांक नाले में उसका शव फेंक दिया था। मंगलवार सुबह शनि का शव मिलने के बाद मृतक के पिता किसान रामनरेश रावत की तहरीर पर पुलिस ने जीतू यादव, संतोष यादव, देवेश उर्फ बुग्गा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बीते बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने आरोपी देवेश यादव मस्तीपुर और संतोष यादव निवासी कुशलीखेड़ा मोहनलालगंज को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया था। हत्या की वजह शनि ने मस्तीपुर गांव के रहने वाले जीतू यादव की बहन से प्रेम विवाह किया था। इसी बात से खुन्नस खाकर जीतू ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि शनि हत्या कांड के सभी आरोपित जेल में हैं। मुख्य आरोपी जीतू यादव के बैंक अकाउंट भी सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed