{"_id":"6819210a261977108709661a","slug":"two-accused-of-purse-robbery-arrested-in-encounter-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1189555-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पर्स लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पर्स लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tue, 06 May 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
पर्स लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने पर्स लूट के दो आरोपियों को रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक रात्रि गश्त के दौरान सहारा पुल के पास बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। बिना नंबर की बाइक सवार दोनों युवक पुलिस को देखते ही गाड़ी लेकर भागने लगे।
पुलिस ने दोनों का पीछा किया तो फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चिनहट निवासी महेश रावत और विजयंत खंड निवासी मोनू राजपूत बताया। छानबीन में पता चला कि दोनों ने 28 अप्रैल को विवेक खंड में एक महिला का पर्स लूटा था। इसके अलावा 30 अप्रैल को भी विपुल खंड में पर्स लूट की घटना को अंजाम दिया था। महेश रावत के खिलाफ 13 और मोनू के खिलाफ कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के पास से तमंचा, खोखा, पर्स व नकदी बरामद की है।