फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused of murder arrested

Lucknow News: किसान की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Oct 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 11 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murder arrested
नसीराबाद (रायबरेली)। क्षेत्र के पूरे कुम्हारन मजरे कूढ़ा में सोमवार को हुई किसान की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी लालता प्रसाद (45) के घर के पास एक बिस्वा जमीन को लेकर उसकी बुआ के लड़के राम कुबेर से विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत लालता ने 23 सितंबर को समाधान दिवस में की तो लेखपाल व पुलिस ने मौके पर जांच कर लौट गई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ।

सोमवार को रामकुबेर उसी जमीन पर लकड़ी रखने लगा तो लालता प्रसाद ने मना कर दिया। इसके बाद हुई विवाद के दौरान लाठी और ईंट-पत्थर के हमले में लालता प्रसाद व उसका भाई मतई उर्फ मातादीन घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लालता प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने रामकुबेर, बबलू, रामदयाल, ननकऊ उर्फ राम बहादुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी बबलू और रामकुबेर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed