फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused arrested for defrauding a woman by preparing forged land documents

Lucknow News: जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिला से ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for defrauding a woman by preparing forged land documents
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
गोसाईंगंज। जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर राजकीय इंटर कॉलेज की क्लर्क मंजूलता से 18 लाख रुपये हड़पने के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक, मंजूलता ने रायबरेली के हरचंदपुर स्थित पूरने बलवंत सिंह निवासी भानु प्रताप सिंह के माध्यम से सुशांत गोल्फ सिटी के निजामपुर में प्लॉट देखा था। भानु ने उनकी मुलाकात गोमतीनगर के वरदानखंड निवासी जय प्रकाश सिंह से कराई। जय प्रकाश ने खुद को रियल एस्टेट कंपनी अनंत कृष्णा इंफ्रा हाउसिंग का मालिक और मूलरूप से अमेठी के मोहनगंज स्थित टोडपुर का निवासी बताया। आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 18 लाख रुपये लेकर मंजूलता और उनके बेटे यशवर्धन के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर दी। तीन साल बाद दाखिल-खारिज नहीं होने पर जांच में फर्जीवाड़े का पता चला। रुपये मांगने पर आरोपियों ने चेक दिए जो बाउंस हो गए। मंजूलता की शिकायत पर आठ अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई। बुधवार को भानु प्रताप और जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed