फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   twenty six corona positive found in lucknow

दो मेडिकल स्टूडेंट समेत 26 पॉजिटिव मिले, 1047 हो गई मरीजों की संख्या

Mon, 29 Jun 2020 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Jun 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
twenty six corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

केजीएमयू में काउंसलिंग कराने आए दो मेडिकल स्टूडेंट और लोहिया संस्थान में भर्ती प्रसूता समेत 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले मरीजों में सात महिलाएं हैं। राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 1047 हो गई है। जबकि लखनऊ के मूल निवासियों की संख्या 840 हो गई है।

विज्ञापन


एलडीए कॉलोनी में रविवार को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क वाले हैं। इसी तरह आरडीएसओ कॉलोनी में एक मरीज पॉजिटिव मिला है। जफर खेड़ा, चौपटिया, मलिहाबाद, चौक, इंदिरानगर, मड़ियांव, सरोजनीनगर, आलमबाग, कृष्णानगर, कमला नेहरू मार्ग, हुसैनाबाद, गोमतीनगर, मीरा बाई मार्ग, निराला नगर, ठाकुरगंज, राजेंद्र नगर, आईआईएम रोड, रुचिखंड में एक-एक लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, केजीएमयू में पीजी में दाखिले के लिए आने वाले एक छात्र और एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन

सिजेरियन के बाद प्रसूता निकली पॉजिटिव

लोहिया संस्थान के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में भर्ती डुमरियागंज निवासी गर्भवती महिला का शनिवार को सिजेरियन प्रसव कराया गया था। रविवार को प्रसूता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर सहित पांच कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया। वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों का आरोप है कि दोपहर बाद तक महिला को अन्य मरीजों के बीच ही रखा गया।

इस संबंध में हॉस्पिटल ब्लॉक की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरिता सक्सेना ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने देर रात बताया कि प्रसूता को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। नवजात का भी नमूना ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed