फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   twenty new colleges gave application for affeliation with lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे 20 और नए कॉलेज, ऑनलाइन मिला प्रस्ताव

Thu, 20 Jan 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
twenty new colleges gave application for affeliation with lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से 20 नए कॉलेज और जुड़ेंगे। इन्हें खोलने के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव विवि प्रशासन को मिल चुका है। ये नए कॉलेज लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर खीरी में खोले जाने को लेकर कार्यवाही चल रही है। कॉलेज खोलने के लिए भूमि संबंधी सत्यापन के लिए जिलाधिकारियों से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में लखनऊ विवि से करीब 523 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर खीरी के भी कॉलेज हैं। वहीं, अब 20 नए कॉलेज और जुड़ने वाले हैं। एलयू को लखनऊ में नौ, हरदोई में तीन, लखीमपुर खीरी में एक, सीतापुर में चार और रायबरेली में तीन कॉलेज खोले जाने के ऑनलाइन प्रस्ताव मिले हैं। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नए कॉलेज खोलने के भूमि संबंधी सत्यापन को लेकर प्रपत्र संबंधित जिलाधिकारियों को भेजे जा चुके हैं। उनसे अनुरोध किया गया है कि 31 जनवरी तक सत्यापन आख्या ऑनलाइन उपलब्ध कराएं। बताया कि पूर्व में संचालित कुछ कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम खोले जाने के भी प्रस्ताव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed