{"_id":"68f3f221efc9388f5107a9a2","slug":"turnover-of-rs-3300-crore-in-market-on-dhanteras-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1434650-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धनतेरस पर धनवर्षा, बाजार में 3300 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धनतेरस पर धनवर्षा, बाजार में 3300 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
लखनऊ। धनतेरस पर लखनवियों ने बाजार पर दिल खोलकर खर्च किया। सराफा, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, बर्तन, मिठाई, कपड़ा बाजार ने 3300 करोड़ रुपये का बंपर कारोबार किया। अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, महानगर, भूतनाथ, गोमतीनगर जैसे बाजार देेर रात तक ग्राहकों से गुलजार रहे।
शनिवार को सोने के दाम 4000 तो चांदी के 19,500 रुपये गिरने से ग्राहकों की बल्ले-बल्ले रही। दो दिन धनतेरस होने से रविवार को भी कारोबारियों को अच्छी कमाई की उम्मीद है।
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दाम चढ़े हुए थे। चांदी की कमी से बुलियन मार्केट में 20 हजार रुपये प्रीमियम देकर चांदी मिल रही थी, लेकिन धनतेरस से ऐन पहले बैंकों से बुलियन कारोबारियों तक चांदी की पहुंच आसान हो गई।
विज्ञापन
इससे एक ही दिन में चांदी के दाम 19,500 रुपये तक कम हो गए। सोने पर 4000 रुपये कम हुए। इस कारण लखनवियों ने सोने-चांदी व हीरे के खूब गहने खरीदे।
बदला ट्रेंड : चांदी में दिल खोलकर निवेश
धनतेरस पर इस बार निवेश का ट्रेंड जरूर बदला नजर आया। ग्राहकों ने सोने के बजाय चांदी में दिल खोलकर निवेश किया। यूपी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रविंद्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि जिले भर में 1,400 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। पिछले वर्ष के मुकाबले सोने में डेढ़ गुना तो चांदी में दोगुने के करीब दाम बढ़ने से ग्राहकों ने कम वजनी गहने खरीदे हैं। इससे व्यापार की रकम तो बढ़ी है, लेकिन वजन कम हुआ है। निवेशकों ने ही बड़ी खरीदारी की है।