फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tulsiani Group's office sealed, district administration took action, 84 RCs have been issued

Lucknow News: तुलसियानी ग्रुप का दफ्तर सील, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, जारी हो चुकी हैं 84 आरसी

Tue, 10 Jun 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tulsiani Group's office sealed, district administration took action, 84 RCs have been issued
लखनऊ। जिला प्रशासन ने निवेशकों से 62 करोड़ हड़पने वाले तुलसियानी ग्रुप के गोमतीनगर स्थित दफ्तर को सील कर दिया। साथ ही बकाया न जमा करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी भी दी है। तुलसियानी ग्रुप को 84 आरसी जारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


निवेशकों के पैसे हड़पने वाले और न लौटाने के डिफाल्टर बिल्डरों पर रेरा ने दो हजार से अधिक आरसी जारी की थीं। इन बिल्डरों में से तुलसियानी ग्रुप ने सिफ 81 लाख रुपये ही जमा किए थे। ग्रुप को अभी भी 61 करोड़ रुपये चुकाने थे। इसी तरह वसुंधरा लोटस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर भी 3.40 करोड़ बकाया है। रेरा ने वसुंधरा ग्रुप को 53 आरसी जारी की थी। ऐसे में वसुंधरा ने सिर्फ 23 लाख रुपये ही जमा किए हैं।
विज्ञापन


सहारा प्राइम सिटी पर भी आठ करोड़ बकाया

वहीं, सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड पर भी आठ करोड़ रुपये बकाया है। प्रशासन ने सभी तहसीलों को भी बकाएदारों की संपत्तियां कुर्क कर बकाया जमा कराने को कहा है। वहीं, जिला प्रशासन वसुंधरा प्रापर्टीज, जेजे मोटल्स, पोलार्स इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्मल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी संपत्ति सीज की है। प्रशासन को करीब 75 बिल्डरों से एक अरब 94 करोड़ की वसूली करनी है। इसमें से 70 करोड़ से अधिक का बकाया वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed