{"_id":"5ce28617bdec22078b292d58","slug":"tte-took-money-from-passengers-in-avadh-assam-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में वसूली को लेकर भड़के यात्री, शिकायत मिलने पर हरकत में आए अफसर, टीटीई स्टाफ से कराई परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में वसूली को लेकर भड़के यात्री, शिकायत मिलने पर हरकत में आए अफसर, टीटीई स्टाफ से कराई परेड
Mon, 20 May 2019 04:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 May 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
अवध-असम एक्सप्रेस में रविवार को टीटीई ने यात्रियों से वसूली की। इसकी शिकायत मिलने पर हरकत में आए अफसरों ने ट्रेन के चारबाग पहुंचने पर टीटीई की परेड करवाई गई। इस दौरान वसूली करने वाला टीटीई तो नहीं मिला, लेकिन नाराज यात्रियों मना जरूर लिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 15910 अवध-असम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-5 के यात्री प्रवीण मुरादाबाद से लखनऊ आ रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम से शिकायत की कि टीटीई ने 50 यात्रियों से वसूली की। इससे यात्रियों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन
चूंकि, ट्रेन मुरादाबाद से रवाना हो चुकी थी, इसलिए शिकायत मिलते ही आनन-फानन में डीआरएम मुरादाबाद ने मामले में कार्रवाई के लिए डीआरएम लखनऊ संजय त्रिपाठी को ट्वीट फारवर्ड कर दिया। इसके बाद चारबाग रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो डिप्टी एसएस कॉमर्शियल एसके वैद्य ने स्टेशन पर मौजूद टीटीई स्टाफ को बुलाकर यात्रियों से पहचानने को कहा।
विज्ञापन
यात्रियों ने टीटीई देखे, लेकिन आरोपी नहीं दिखा। एसके वैद्य ने कहा कि यदि आरोपित टीटीई पकड़ में आता तो उसे सस्पेंड कर दिया जाता। इसके बाद यात्री शांत हुए।