{"_id":"65a9abcb4a5e62fedc025bc4","slug":"tte-slaps-passenger-suspended-after-video-goes-viral-lucknow-news-c-13-lko1012-577503-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टीटीई ने यात्री को थप्पड़ जड़े, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टीटीई ने यात्री को थप्पड़ जड़े, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
विज्ञापन
लखनऊ। बरौनी से लखनऊ जंक्शन आ रही ट्रेन में गुरुवार को एक टीटीई ने यात्री को पीट दिया। थप्पड़ पर थप्पड़ रसीद कर दिए। इसका वीडियो बना रहे दूसरे यात्री को भी पीट दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रेलवे प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए तत्काल टीटीई को सस्पेंड कर दिया। साथ ही डीआरएम ने विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए।
मामला पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का है। गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ जंक्शन का डिप्टी सीटीआई प्रकाश यात्रियों के टिकट चेक कर रहा था। ट्रेन के गोंडा से निकलकर बाराबंकी पहुंचने से पहले ही टीटीई प्रकाश ने एक यात्री को पीट दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें टीटीई की गुंडई साफ दिख रही है। देखते ही देखते वीडियो लखनऊ से लेकर दिल्ली तक वायरल हो गया। इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए टीटीई प्रकाश को तत्काल सस्पेंड कर दिया।
डीआरएम आदित्य कुमार ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। खास बात यह है कि इस दुर्व्यवहार का वीडियो बनाने वाले दूसरे यात्री को भी टीटीई प्रकाश ने सीट पर चढ़कर पीटा। हालांकि रेलवे का दावा है कि यात्री के पास टिकट नहीं था। वहीं, अन्य यात्रियों का कहना है कि उसके पास जनरल टिकट था। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि घटना संज्ञान में आने के बाद टीटीई को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन
कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने बताया कि वीडियो में टीटीई प्रकाश जिस यात्री को पीट रहा है, उसके पास रिजर्वेशन टिकट था। उसका नाम नीरज कुमार यादव बताया जा रहा है तथा वह मुजफ्फरपुर से लखनऊ जंक्शन के लिए यात्रा कर रहा था। सहयात्रियों ने बताया कि नीरज का एक साथी भी था, जिसके पास जनरल टिकट था। चूंकि वह स्लीपर बोगी में चढ़ा था, इसलिए टीटीई के आते ही वह भाग गया। जिससे नाराज टीटीई ने नीरज यादव को पीट दिया। हालांकि, जांच के बाद ही असल मामला सामने आ सकेगा।
यात्री को पीटने के मामले में सस्पेंड होने के बाद टीटीई प्रकाश से जीआरपी ने पूछताछ की। वहीं, सूत्र बताते हैं कि प्रकाश के खिलाफ पीड़ित यात्री द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। टीटीई ने पूछताछ में बताया कि उसने यात्री से टिकट मांगा। जिसे नहीं दिखाने पर उसे गुस्सा आ गया। उसका एक साथी भाग भी गया था। आवेश में आकर यात्री को पीट दिया, जिसके लिए अफसोस है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टीटीई की मनमानी व गुंडई स्पष्ट नजर आ रही है। यात्री हाथ जोड़कर टीटीई से बार-बार पूछता रहा कि मेरी क्या गलती है, मुझे क्यों मार रहे हैं... पर टीटीई उसे थप्पड़ पर थप्पड़ रसीद करता रहा। वीडियो बनाने वाले साइड अपर बर्थ के यात्री ने भी मारने की वजह पूछी तो टीटीई ने सीट पर चढ़कर उसे भी पीटा।
पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के अफसर अयोध्या में रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कर रहे हैं। यात्री सुविधाओं में बढ़ावा कर रहे हैं। नई ट्रेनें शुरू करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। अफसर रेलवे की छवि चमकाने में दिन-रात एक कर रहे हैं। वहीं, रेलकर्मी इसमें पलीता लगा रहे हैं। ऐसे में रेलवे के फ्रंटलाइन स्टाफ की काउंसिलिंग व प्रशिक्षण बेहद जरूरी हो गया है।