{"_id":"61e477dde68e7953ed794aa9","slug":"try-to-suicide-in-front-of-samajwadi-party-office-lucknow-news-lko613777065","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का टिकट न मिलने पर सपा कार्यालय के सामने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का टिकट न मिलने पर सपा कार्यालय के सामने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विक्रमादित्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10.30 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने अलीगढ़ के एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।
एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार सुबह पुलिस ड्यूटी दे रही थी। इसी बीच अलीगढ़ के ठाकुर आदित्य कुछ लोगों के साथ पहुंचे। वहां उसने अपने पास से बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से पेट्रोल की दो बोतलें और माचिस बरामद की है। आत्मदाह की कोशिश करने वाले सपा नेता ठाकुर आदित्य ने शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आदित्य ने कहा कि उसने अपनी पूरी जवानी सपा के लिए लगा दी। उसने अलीगढ़ के छर्रा विधान सभा टिकट की दावेदारी की थी लेकिन उसे टिकट नहीं मिला। बड़े नेताओं से पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। पुलिस के सामने खुला ऐलान किया कि उसे जेल में डाल दें या कहीं कैद कर दें, मगर वह आत्मदाह करेगा। आदित्य ने कहा कि उसकेपास पेट्रोल की दो नहीं 10 बोतलें हैं। उसे आत्मदाह से कोई नहीं रोक सकता है। इस दौरान कार्यालय के बाहर अफरातफरी का माहौल बन गया था। लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पार्टी कार्यालय से कोई बड़ा नेता बाहर नहीं आया। किसी ने कार्यकर्ता से बात भी करने की कोशिश नहीं की। अचानक हुए हादसे के बाद वहां भीड़ भी जुटने लगी जिसे पुलिस ने खदेड़ा।