फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   try to suicide in front of bjp office

भाजपा कार्यालय के सामने युवक ने कलाई की नस काटी

Tue, 25 Jan 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
try to suicide in front of bjp office
लखनऊ। घर केसामने गड्ढा खोदने से नाराज होकर एक युवक ने भाजपा कार्यालय के सामने कलाई की नस काट ली। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद महानगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

महानगर के पेपर मिल कॉलोनी के स्टाफ क्वार्टर में दिलीप सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा शेखू सिंह है। शेखू पेपर मिल कॉलोनी स्टाफ क्वार्टर का रहने वाला है। सुबह स्टाफ क्वार्टर के पीछे कुछ लोगोें ने लकड़ी के ठूंठ खोदने के लिए गड्ढे खोदे थे। शेखू के विरोध पर उसे पीटा था। कार्रवाई न होने से आहत शेखू मुंह में ब्लेड का टुकड़ा लेकर दोपहर भाजपा कार्यालय गेट के पास पहुंचा। यहां उसने हाथ की नस काट ली। शेखू को खून से लथपथ देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला शेखू को अस्पताल ले गए। शेखू की मां मीना और परिवारजन अस्पताल पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे महानगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, शेखू के पेपर मिल स्टाफ क्वार्टर के पीछे मिल का एक मैदान है जिसमें काफी पहले पुराने पेड़ काटे गए थे। उनके ठूंठ मैदान में हैं। आग तापने के लिए पड़ोस की बस्ती के कुछ लोग ठूंठ खोद रहे थे जिससे मैदान में गड्ढे हो गए थे। शेखू ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। शेखू ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। शेखू नशे का लती है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शेखू ने मारपीट की भी पहले थाने पर कोई सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed