फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truth of noorie murder case of malihabad.

नाजायज संबंधों के शक में पति ने ही बहन बहनोई से करवाया था नूरी का कत्ल, तीन गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2020 03:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Mar 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
truth of  noorie murder case of malihabad.
नूरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

लखनऊ में मलिहाबाद के फरीदीपुर गांव के पास रेल ट्रैक पर मिले वजीरगंज निवासी 23 वर्षीय शनाया उर्फ नूरी की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी नंद फूलबानो, बहनोई शबाब उर्फ शब्बू और एक अन्य आरोपी जुनैद उर्फ रऊफ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सियाराम वर्मा ने बताया कि नूरी की हत्या जेल में बंद उसके पति सुलतान ने कराई थी। उसने ही अपनी बहन, बहनोई व दोस्त जुनैद के साथ हत्या की साजिश रची। तीनों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नूरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने पर साजिश से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन


वारदात वाले दिन उसकी हरदोई के संडीला स्थित महतवाना मुहल्ले में रहने वाली नन्द फूलबानो और उसके पति शबाब से कई बार बातचीत हुई थी। दोनों ने संडीला के ही चिकवन टोला में रहने वाले जुनैद उर्फ रऊफ से भी संपर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबानो और शबाब से की गई पूछताछ

नूरी के साथ ही तीनों के मोबाइल नंबर की लोकेशन कोर्ट और घटनास्थल पर भी पाई गई। फूलबानो और शबाब से पूछताछ की गई तो उन्होंने सच कुबूल कर लिया। दोनों ने बताया कि जेल में बंद नूरी का पति सुलतान उस पर शक करता था।


उसे लगता था कि पत्नी के किसी से नाजायज संबंध हैं। चूंकि, उसने लव मैरिज की थी इसलिए पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। उसने 24 फरवरी सुलतान की पेशी थी। उसने बहन, बहनोई और दोस्त को बुलाकर हत्या की साजिश रची। फूलबानो ने फोन करके नूरी को भी कोर्ट बुलवा लिया।

मुलाकात के बाद चारों एक साथ ही निकले। शबाब और रऊफ अपनी बाइक से थे तो नूरी ने फूलबानो को अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। दिनभर चारों लोग इधर-उधर घूमे। शाम को बहाने से उसे मलिहाबाद ले गए। देर शाम नूरी को संडीला चलने के बहाने साथ ले गए।

तीनों संडीला भाग गए

रास्ते में मलिहाबाद के फरीदीपुर गांव के पास बाग में रुककर तीनों ने नूरी को दबोच लिया। चाकू से नूरी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और खुदकुशी साबित करने के लिए शव को खींचकर रेल ट्रैक पर फेंक दिया। उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन व चाकू लेकर तीनों संडीला भाग गए।

देर रात ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। दो दिन बाद शव की शिनाख्त नूरी के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल फोन व स्कूटी के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed