{"_id":"6899a9b48612c7282b0ebdd0","slug":"truck-hits-bike-in-raebareli-two-killed-and-one-injured-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रायबरेली में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत व एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रायबरेली में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत व एक घायल
Mon, 11 Aug 2025 01:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:58 PM IST
सार
रायबरेली में हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व एक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत व एक घायल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के भवानीगढ़ चौराहा वाया बहुदा संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर गई पुलिस ने पड़ताल की।
विज्ञापन
उधर हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक खड़ा कर भाग निकला। ग्राम चितवनिया निवासी उदयराज वर्मा का बेटा शिवा (18) अपने चचेरे भाई सुमित वर्मा के साथ सोमवार को घर से मोहनलालगंज प्लाई फैक्ट्री में काम करने के लिए बाइक से निकले थे। दोनों वहीं काम करते हैं। रास्ते में बेड़ारू गांव के महुआ ताली चौराहा के पास शिवा का रिश्तेदार गूढ़ा गांव निवासी विजय वर्मा उर्फ नन्हई (27) इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक से आ रहे शिवा और सुमित रुककर विजय से बात करने लगे फिर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर चल पड़े। इसी बीच भवानीगढ़ चौराहा की तरफ से आ रहे ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी। इसमें शिवा व विजय की मौत हो गई और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन