{"_id":"5c88546ebdec22140012c810","slug":"truck-hit-bike-four-youths-death-three-injured-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार चार युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार चार युवकों की मौत, तीन घायल
Wed, 13 Mar 2019 06:23 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Mar 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
बंथरा के बनी मोहान मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक देर रात करीब 01 बजे एक बाइक पर तीन और दूसरी सवार से चार युवक बनी मोहान मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पहली बाइक को टक्कर मारी। इससे तीन युवक गिरकर घायल हो गए। इसके बाद ट्रक ने दूसरी बाइक को टक्कर मारी, जिससे उस पर सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक पलट गया और इसका चालक भाग निकला। मृत युवकों में से एक की पहचान उन्नाव के मदूखेड़ा निवासी गौतम के रूप में हुई है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन