{"_id":"6abc2d6aa128b4b42e09f392","slug":"truck-driver-dies-under-suspicious-circumstances-lucknow-news-c-13-lko1096-1942674-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 30 Sep 2026 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में मंगलवार सुबह ट्रक चालक कुंदन सिंह लोधी (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ के रहने वाले थे।
इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक, कुंदन अपने गांव के महेंद्र सिंह लोधी के साथ ट्रक से भोपाल से राजश्री मसाला लेकर लखनऊ पहुंचे थे। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब नौ बजे कानपुर रोड स्थित आजाद गेस्ट हाउस के पास ट्रक खड़ा करने के बाद कुंदन ने शुगर की दवा खाई। इसके कुछ देर बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं और हालत बिगड़ गई। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से कुंदन को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कुंदन के परिवार में पत्नी हेमलता, बेटियां प्रियंका, रविता और बेटा बलराम हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।