{"_id":"6578c20749d7385dfa0f8316","slug":"truck-collides-with-bike-wife-dies-husband-injured-lucknow-news-c-13-lko1012-528358-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल
Wed, 13 Dec 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में भांजी के रिसेप्शन से पत्नी संग लौट रहे एक युवक की बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और उनकी मौत हो गई। जबकि पति को मामूली चोट आई है।
पारा के हंस खेड़ा डूडा कॉलोनी निवासी अरविंद विश्वकर्मा सोमवार रात भांजी के रिसेप्शन में पत्नी के रजनी (30) के साथ बाइक से मोहनलालगंज गए थे। देर रात लौटते समय सरोजनीनगर में आजादनगर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अरविंद की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे रजनी सड़क पर गिरीं और ट्रक के पहिए से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अरविंद को भी चोट लगी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। जहां रजनी की मौत हो गई और अरविंद को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अरविंद शादी समारोह में लोहे का स्ट्रक्चर बनाने का काम करते हैं।