{"_id":"69485e6ff923e19ec60110cc","slug":"troubled-by-threats-of-being-implicated-in-a-rape-case-the-constable-committed-suicide-lucknow-news-c-13-lko1096-1527329-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी से परेशान होकर सिपाही ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी से परेशान होकर सिपाही ने दी थी जान
Mon, 22 Dec 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
बालकृष्ण की फाइल फोटो।
लखनऊ। आलमबाग थाने में तैनात अलीगढ़ के पिसांवा निवासी सिपाही बालकृष्ण ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी से परेशान होकर 12 दिसंबर को आत्महत्या की थी। सिपाही के भाई मनवीर सिंह ने यह आरोप लगाते हुए आलमबाग थाने में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मनवीर के मुताबिक उनके भाई आलमबाग में किराये के मकान में रहते थे। उनकी दोस्ती अंबेडकरनगर की रहने वाली प्रिया रंजन से थी। नजदीकियां बढ़ने पर वह शादी का दबाव बनाने लगी। साथ ही दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर हजारों रुपये ऐंठ चुकी थी। बालकिशन की शादी अलीगढ़ निवासी युवती से 19 फरवरी 2026 होनी थी। इसकी जानकारी होने पर प्रिया उन्हें फिर धमकाने लगी। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।