फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Troubled by the transfer, JE of Jal Nigam hanged himself on his birthday

Lucknow News: तबादले से परेशान जल निगम के जेई ने जन्मदिन वाले दिन लगाया फंदा

Tue, 06 May 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the transfer, JE of Jal Nigam hanged himself on his birthday
तबादले से परेशान जल निगम के जेई ने जन्मदिन वाले दिन लगाया फंदा
लखनऊ। मैं काफी दिनों से परेशान रह रहा हूं। इस कारण पांच दिन से ठीक से सोया नहीं हूं...। सुसाइड नोट में यह बातें लिखकर इंदिरानगर बी ब्लॉक में जल निगम आवासीय कॉलोनी में रहने वाले जेई शाकिब अहमद (34) ने फंदा लगा लिया। सोमवार को उनका जन्मदिन था। गाजीपुर पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया। शाकिब डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के माइनॉरिटी डिपार्टमेंट में प्रदेश अध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन


बाराबंकी में देवा के रहने वाले शाकिब प्रयागराज में जल निगम में जेई के पद तैनात थे। दो साल पहले उनका तबादला प्रयागराज हुआ था। इससे वह डिप्रेशन में थे। उनके मामा बदरू जमा ने बताया कि सात माह पहले शाकिब का निकाह मड़ियांव निवासी बरीरा सुंबुल से हुआ था। भांजा शनिवार को छुट्टी पर घर आया था। रविवार को पत्नी को लेकर उसकी ननिहाल सीतापुर के सिधौली गया था। वहां से रात में लौट आया था। उसकी पत्नी मायके में ही थी। सोमवार को सुबह कॉलोनी के पास में रहने वाली भांजी शाकिब के घर पहुंची थी। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो भांजी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर पहुंची तो शाकिब पंखे में रस्सी के सहारे लटके हुए थे।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में दोस्तों से माफी मांगी
मामा बदरू जमा ने बताया कि भांजे ने सुसाइड नोट में अपने दोस्तों से माफी मांगने की बात लिखी है। जिन्होंने उनके साथ गलत किया है उन्हें माफ करने और नहा धोकर पाकसाफ होकर फंदा लगाने की बात लिखी। नोट में गुजारिश की कि पोस्टमार्टम न कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed