{"_id":"675001cba6202897620e9bab","slug":"triveni-express-cancelled-vande-bharat-15-minutes-late-raebareli-news-c-101-1-rai1002-123578-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त, वंदेभारत 15 मिनट लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त, वंदेभारत 15 मिनट लेट
Wed, 04 Dec 2024 12:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। मंगलवार को टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आयी। प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत 15 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची।
ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। इससे यात्रियों को सर्दी में परेशान होना पड़ रहा है। रात में यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं। रात की ट्रेन दिन में आ रही है। मंगलवार को आनंद विहार-पूरी नीलांचल एक्सप्रेस सवा घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक-एक घंटे देर से आईं।
जबकि हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे देर से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन
सोमवार रात को आने वाली प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर साढ़े तीन घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे देर से स्टेशन पहुंची।