फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Triveni and Kashi Vishwanath Express canceled

Lucknow News: त्रिवेणी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त

Thu, 01 Aug 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Triveni and Kashi Vishwanath Express canceled
रायबरेली। मुरादाबाद मंडल में रेलवे ट्रैक पर चल रहे काम की वजह से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरता जा रहा है। बनारस और देहरादून के बीच दौड़ने वाली जनता मेल एक हफ्ते से निरस्त चल रही है। अब काशी विश्वनाथ और त्रिवेणी एक्सप्रेस भी बुधवार को नहीं आई। डायवर्जन के चलते नौचंदी एक्सप्रेस काफी विलंब से पहुंची। कई अन्य ट्रेनें भी लेट आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


शाम को बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रही। बृहस्पतिवार को शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मार्ग परिवर्तन के कारण सवा तीन घंटे विलंब से पहुंची। यह गाड़ी एक हफ्ते से हर रोज औसतन तीन घंटे देर से आ रही है।
विज्ञापन

यह माना जा रहा है कि अगले एक हफ्ते तक ट्रेनों का संचालन इसी तरह प्रभावित रहेगा, क्योंकि मुरादाबाद मंडल में चल रहा काम पूरा होने में अभी समय लगेगा। रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन लक्ष्मणपुर में 20 मिनट और ऊंचाहार में आधे घंटे तक, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर ऊंचाहार में लगभग आधे घंटे खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजह यह कि प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस को पास कराया गया। यह ट्रेन आधे घंटे से ज्यादा देर से आई। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल दो घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई। कई ट्रेनें आधे घंटे देर से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में काम की वजह से काशी विश्वनाथ और त्रिवेणी निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed