{"_id":"6987a76f4fd2cb1f3b028d89","slug":"triple-talaq-given-for-not-giving-rs-80-lakh-as-dowry-lucknow-news-c-13-lko1070-1594541-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज में 80 लाख रुपये न देने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज में 80 लाख रुपये न देने पर दिया तीन तलाक
Sun, 08 Feb 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर की आशियाना विहार कॉलोनी निवासी ताबिंदा कुरैशी ने दहेज में 80 लाख रुपये न देने पर पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। सास-ससुर पर भी भूखा रखने और प्रताड़ित करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर विकासनगर पुलिस ने आरोपी पति व सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ताबिंदा के अनुसार, चार दिसंबर 2022 में उनका निकाह काकोरी के काजीगढ़ी चौराहा निवासी नासिर खान से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास साफिया खातून और ससुर साबिर खान ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उनकी पिटाई की गई और भूखा-प्यासा रखा गया। अप्रैल 2025 में, जब उन्होंने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई। मई 2025 में, दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पहले उन्हें पीटा और फिर तीन तलाक बोलकर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।