फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Triple talaq given for not giving car in dowry, FIR filed against five

Lucknow News: दहेज में कार न देने पर दिया तीन तलाक, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Dec 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given for not giving car in dowry, FIR filed against five
लखनऊ। चौक निवासी महिला को दहेज में कार न देने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर चौक पुलिस ने पांच लोगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता ईशा फातिमा के अनुसार 13 नवंबर 2024 को उनका निकाह बाजारखाला के भदेवां निवासी आदिल रहमान से हुआ था। मुंबई में नौकरी लगने पर छह दिसंबर को वह चला गया। आरोप है कि तभी सास शहनवाज, बुआ सास सफीया, ननद बेबी और देवर अफजल उनपर दहेज में कार दिलाने का दबाव डालने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सभी उन्हें आए दिन प्रताड़ित करते और भूखा रखते। ईशा ने जब मामले की जानकारी पति आदिल को दी तो उसने उन्हें मुंबई बुला लिया। मगर वह भी कार की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने उन्हें तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। किसी तरह पीड़िता लखनऊ पहुंची और चौक पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed