फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tried to withdraw 91 thousand by making fake signature

Lucknow News: फर्जी हस्ताक्षर बनाकर की 91 हजार निकालने की कोशिश

Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tried to withdraw 91 thousand by making fake signature
लखनऊ। कैंट के तोपखाना निवासी छात्र सौरभ कुमार का एनईएफटी फॉर्म और चेकबुक चोरी करने के बाद दो युवकों ने फर्जी हस्ताक्षर कर 91 हजार रुपये बैंक ऑफ इंडिया शाखा ऐशबाग से निकालने की कोशिश की। मामले में अमीनाबाद पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद के मुताबिक सौरभ का खाता बीओआई शाखा अमीनाबाद में है। शनिवार सुबह 11:30 बजे वह चेकबुक लेकर खाते में जमा रकम किसी और को ट्रांसफर करने पहुंचे थे। उन्होंने चेक व एनईएफटी फॉर्म में 91 हजार रकम भरे और जमा कर दिया। तभी वहां पहले से मौजूद नाका के ख्वास पूर्वा विरहाना निवासी प्रथम शर्मा व राजेंद्रनगर के कृष्णा राजपूत ने उनकी चेकबुक चुरा ली।
विज्ञापन


दोनों आरोपी वहां से निकलकर बीओआई शाखा ऐशबाग पहुंचे। वहां उन्होंने 91 हजार भरकर चेक पर सौरभ के हस्ताक्षर बनाए और कैशियर को दे दिया। संदेह होने पर कैशियर ने बैंक में दर्ज सौरभ का विवरण देखा तो उसमें उनकी लगी फोटो और आरोपी के चेहरे में भिन्नता मिली। हस्ताक्षर भी बदले हुए थे। कैशियर ने दोनों को बातों में फंसाकर अमीनाबाद पुलिस और सौरभ को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका

इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों के पास से वही एनईएफटी फॉर्म मिला, जो सौरभ ने भरकर अमीनाबाद शाखा में लगाया था। आशंका है कि ठगों ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से फाॅर्म हासिल किया। मामले की विवेचना दरोगा आशीष सिंह कर रहे हैं। बैंक कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।


क्या होता है एनईएफटी फॉर्म

एनईएफटी फॉर्म को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर फॉर्म भी कहा जाता है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है जो एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे भेजने के लिए इस्तेमाल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed