फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tricolor campaign in every house is a symbol of patriotism

Lucknow News: राष्ट्र प्रेम का प्रतीक है हर घर तिरंगा अभियान

Thu, 08 Aug 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Tricolor campaign in every house is a symbol of patriotism
पार्टी कार्यालय ​भिनगा में बैठक के दौरान मौजूद अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला पंचायत अध
श्रावस्ती। भाजपा कार्यालय भिनगा में बुधवार को आयोजित कार्यशाला में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जुटने की अपील की।कार्यशाला में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112 वें संस्करण में हर घर तिरंगा अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ने का आह्वान किया। कहा, यह अभियान भारत की आजादी के पर्व पर लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने को चलाया जा रहा है। 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा, महापुरुषों व स्मारकों की स्वच्छता व माल्यार्पण कार्यक्रम, 14 अगस्त को देश की विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी व प्रदर्शनी तथा प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने का कार्यक्रम है। इसमें जिले के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, जिला और मंडल के कार्यकर्ताओं को हिस्सा लेना चाहिए। कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडेय, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश परिषद सदस्य जगदंबिका वर्मा, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, सरिता सिंह, संजू तिवारी व नेकराम पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed