फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tribute to bhagat singh, sukhdev and rajguru

शहीदों के सम्मान में झुके शीश, बलिदान दिवस पर याद किए गए भगत, सुखदेव व राजगुरु

Wed, 24 Mar 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
tribute to bhagat singh, sukhdev and rajguru
लखनऊ। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर मंगलवार को याद किया गया। इस दौरान इन युवा क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कैसरबाग स्थित क्रांतिकारी रामकृष्ण खत्री के आवास पर आयोजित स्मृति सभा में लविवि पाश्चात्य इतिहास के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार, गुरुगोविंद सिंह स्टडी सर्किल के अध्यक्ष सरदार बृजेंद्र पाल सिंह, उदय खत्री, मनमोहन बालाकोटि, आलोक सिन्हा, राजकुमार, विष्णु त्रिपाठी लंकेश, संतोष तेवतिया, ममता सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, वैभव सिंह, कृपा शंकर शर्मा, अंशुल त्रिपाठी ने शहीदों का बखान किया। इस मौके पर भगत सिंह के साथी रहे क्रांतिकारी डॉ. गया प्रसाद के बेटे क्रांति कुमार को सम्मानित किया गया। इसी तरह शहीदों के सम्मान में भारतीय नागरिक परिषद् ने राणा प्रताप मार्ग स्थित हाइडिल फ ील्ड हॉस्टल में संगोष्ठी ‘शहीदों के सपनों का भारत सार्वजनिक क्षेत्र का सशक्त योगदान’ आयोजित की। इसमें सरकार से देश के बड़े सार्वजनिक क्षेत्रों को निजी घरानों को बेचने का फैसला वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, कर्मचारी नेता रमाकांत दुबे, प्रभात सिंह, पल्लव मुखर्जी, एसएस निरंजन, आशीष यादव, जय प्रकाश, निशा सिंह, वाईएन उपाध्याय, नौशाद अहमद, राम सेवक शुक्ल, डीके मिश्रा, चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री, रीना त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीदों की याद में लगी कला प्रदर्शनी
शहीदों की याद में एमिटी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, राज्य ललित कला अकादमी सचिव यशवंत सिंह राठौर, एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. सुनील धनेश्वर, एमिटी यूनिवर्सिटी के सहायक प्रति कुलपति डॉ. अनिल कुमार, प्रो. पूजा वर्मा, प्रो. मंजू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की देशभक्ति से प्रेरणा लें युवा
गुरुद्वारा समिति एलडीए, स्टडी सर्कल, अवध कॉलेजिएट, नेशनल पब्लिक स्कूल के सहयोग से कानपुर रोड स्थित नेबरहुड पार्क में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने शहीदों की देशभक्ति से प्रेरणा लेने का आहवान किया। इस अवसर पर सांसद कौशल किशोर, नेहा मोनू सिंह, अवध कॉलेजिएट के प्रबंधक सर्वजीत सिंह, निदेशक जतिंदर वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed