फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tribute paid to Pandit Birju Maharaj through Kathak

Lucknow News: कथक से पंडित बिरजू महाराज को किया नमन

Thu, 05 Feb 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Pandit Birju Maharaj through Kathak
कथक गुरु पंडित बिरजू महाराज की जयंती पर कालका बिंदादीन ड्योढी पर आयोजित समारोह में छात्राओं ने
लखनऊ। कथक गुरु पंडित बिरजू महाराज की जयंती पर उनके योगदान को नमन करते हुए कालका बिंदादीन ड्योढ़ी पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गणेश वंदना के बाद एकल और समूह नृत्य ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कथक संग्रहालय, नंदश्री संगीत संस्थान और सार्थक संगीत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राम मोहन महाराज ने पंडित बिरजू महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसके बाद विद्यार्थियों को बिरजू महाराज के जीवन, व्यक्तित्व और कथक के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के बारे में बताया। संग्रहालय प्रभारी धनंजय राय और यासमीन फातिमा ने भी बिरजू महाराज की कलात्मक विरासत और कालका बिंदादीन ड्योढ़ी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


फिर नंदश्री और सार्थक संगीत संस्थान की छात्राओं राशि सिंह, पल्लवी और कश्मीरा ने भुवन भक्त से कोई शरणागति आवे... गीत पर प्रस्तुति से भगवान गणेश का स्मरण किया। शुभांगी दुबे ने ओ कान्हा, अब तो बजा दे मुरली की धुन... गीत की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। यास्मीन कौर ने जाने दे, जाने दे, मुझे छेड़ो न श्याम... पर एकल नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदश्री संगीत संस्थान के नन्हे कलाकारों अंशिका, एंजल और सागरिका ने बजे रे बजे पायलिया बजे... पर सामूहिक प्रस्तुति दी। अंशिका पाठक ने तराना और शैलेंद्र सिंह ने पंडित बिरजू महाराज की रचना कृष्ण स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य किया। कृतिका कलांगन की छात्राओं योग्या, शांभवी, श्रेया और प्रिशा ने लपक झपक मत रोको न श्याम... पर समूह नृत्य पेश किया।

कथक गुरु पंडित बिरजू महाराज की जयंती पर कालका बिंदादीन ड्योढी पर आयोजित समारोह में छात्राओं ने

कथक गुरु पंडित बिरजू महाराज की जयंती पर कालका बिंदादीन ड्योढी पर आयोजित समारोह में छात्राओं ने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed