{"_id":"68add04e97f200883e014165","slug":"tree-plantation-in-vrindavan-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1355429-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृंदावन में पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृंदावन में पौधरोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को वृंदावन योजना के सेक्टर-8 स्थित राधा निकुंज पार्क में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने पार्क परिसर में लाल चंदन का पौधा रोपित किया। कहाकि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने अंजीर का पौधा लगाया। पार्षद सौरभ सिंह मोनू, हिमांशु अंबेडकर उपस्थित रहे। कुल 400 पौधे लगाए गए, जिनमें लाल चंदन, आम, अमरूद, सिंदूर, बेल, आंवला, पीपल, नीम, बॉटल ब्रश, जामुन, कचनार, इमली, पाकड़, बरगद, रुद्राक्ष, पारिजात और अर्जुन जैसे औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।