फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tree

पौधरोपण से होगी हरियाली, छाएगी खुशहाली

Thu, 10 Jun 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
tree
फोटो-4-बलरामपुर के एमपीपी इंटर कालेज में पौधरोपण करते प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी व अन्य।(सं? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पौधरोपण से हरियाली लाई जाएगी जिससे खुशहाली छाएगी। स्कूलों, स्वयंसेवी संगठनों व पुलिस विभाग की तरफ से गुरुवार को जिले में पौधरोपण किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने पर्यावरण को संरक्षित करने और पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। छायादार व फलदार पौधे लगाकर जिले को हराभरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी ने बताया कि स्कूल परिसर में 200 छायादार व फलदार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 30 बरगद, 80-80 सागौन व शीशम और 10 नीम के पौधे शामिल किए गए हैं। बरगद के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की गई है। हर सप्ताह शनिवार व रविवार को पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीजी गोरखपुर जोन के आदेश पर सीओ उतरौला आरआर सिंह व रेहरा बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने परिसर में 11 पौधे रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने और पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। सीओ ने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं जिससे पर्यावरण शुद्ध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वट सावित्री व्रत के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना सत्येंद्र बहादुर ने परिसर में बरगद का पौधा रोपित किया। कहा कि वट सावित्री व्रत में बरगद की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में बरगद का वृक्ष पूजनीय माना जाता है। बरगद में देवी-देवताओं का वास होता है। बरगद का पेड़ पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करता है। एसआई कलाधर दूबे, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा व रमेश यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने स्कूल परिसर में बरगद का पौधा रोपित करके पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंच के अन्य लोग मौजूद रहे। जिले के 300 एकल विद्यालयों की तरफ से वृहद पौधरोपण की तैयारियां की जा रही हैं। हनुमान गोशाला भगवतीगंज में पीपल का पौधा रोपित करके अभियान की शुरुआत की गई।

एकल विद्यालय की तरफ से फलदार व छायादार पौधे रोपित किए जाएंगे। एकल विद्यालय अभियान के संरक्षक प्रमोद चौधरी, रवींद्र गुप्ता कमलापुरी, संतोष श्रीवास्तव, गुड़िया गुप्ता, अंकिता, इंद्रावती, सुमन मिश्रा व कमल गुप्त आदि मौजूद रहे।

फोटो-5-बलरामपुर के हरैया थाने में पौधरोपण करते पुलिसकर्मी।(संवाद)

फोटो-5-बलरामपुर के हरैया थाने में पौधरोपण करते पुलिसकर्मी।(संवाद)- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed