{"_id":"60bd0bf48ebc3e5aa524ea1f","slug":"tree-gonda-desk-news-lko5812748184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव भलाई के लिए पर्यावरण संतुलन बहुत जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव भलाई के लिए पर्यावरण संतुलन बहुत जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पर्यावरण तंत्र संतुलन में पेड़-पौधों की अहम भूमिका होती है। मानव सहित समस्त प्राणियों की भलाई के लिए पर्यावरण संतुलन बहुत ही आवश्यक है। बिना पेड़ के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। एक पेड़ काटने से पहले कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाएं।
यह बातें रविवार को राम-जानकी मंदिर बलुआ में विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने कही। उन्होंने कहा कि धरती के सभी जीवों को श्वसन क्रिया के लिए ऑक्सीजन गैस की जरूरत पड़ती है। बगैर ऑक्सीजन किसी भी जीव का जीवन संभव नहीं है और यह प्राणदायनी हवा ऑक्सीजन पेड़ पौधों की प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा पैदा होती है।
जीवन की भलाई के लिए धरती पर पेड़-पौधे नितांत आवश्यक हैं। हम सभी को हर साल उपलब्ध संसाधन के अनुरूप पांच से दस पेड़ जरूर लगाना चाहिए। बैठक में मौजूद चौरसिया समाज के सभी सदस्यों ने पौधरोपण एवं रोपित वृक्षों की देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजू चौरसिया, संदीप, अजय, मनोज, सीमा, हनुमान, मानस व अनुभव चौरसिया सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।