फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Treatment will be available online, 212 computers will be installed in hospitals

Lucknow News: ऑनलाइन मिलेगा इलाज, अस्पतालों में 212 कंप्यूटर लगेंगे

Mon, 31 Jul 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Treatment will be available online, 212 computers will be installed in hospitals
रायबरेली। एम्स, एसजीपीजीआई सहित अन्य बड़े अस्पतालों की तरह ऑनलाइन इलाज की सुविधा अब ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों को मिलेगी। इसके लिए जिले में 4.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला महिला और पुरुष अस्पताल को 30-30 कंप्यूटर के साथ ही लीज लाइन और नेटवर्किंग के लिए 47 लाख रुपये मिले हैं। सभी 19 सीएचसी को भी आठ-आठ कंप्यूटर व अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। अस्पतालों को लीज लाइन से जोड़कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के बड़े अस्पतालों को हेल्थ इंफार्मेंशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) से जोड़ा गया है। अब जिला अस्पतालों व सीएचसी में यह सिस्टम लागू कराने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिले को 4.28 करोड़ रुपये मिले हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी में परचा काउंटर, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी कक्षों, पैथोलॉजी, डिलवरी कक्ष और सभी वार्डों को आपस में नेटवर्किंग करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जिला महिला और पुरुष अस्पतालों को 30-30 कंप्यूटर दिए गए हैं। लीज लाइन व नेटवर्किंग के काम के लिए महिला अस्पताल को 20 लाख और पुरुष अस्पताल को 27 लाख रुपये दिए गए हैं। सभी सीएचसी को भी कंप्यूटर उपलब्ध करा दिए गए हैं। सीएचसी स्तर पर लीज लाइन और नेटवर्किंग का काम जल्द ही आरंंभ कराया जाएगा। यह व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को इलाज के लिए अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा। कंप्यूटर में ही इलाज और जांच से संबंधित पूरा ब्योरा उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

जिला महिला पुरुष अस्पताल के अलावा सभी 19 सीएचसी में इलाज के लिए नेटवर्किंग की व्यवस्था की जा रही है। परचा काउंटर, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी कक्षों, पैथोलॉजी, डिलवरी कक्ष और सभी वार्डों को नेटवर्किंग से जोड़ा जाएगा। ऑनलाइन परचा बनने के बाद अस्पताल में कहीं भी कंप्यूटर में मरीज के पंजीयन नंबर को डालकर उसके इलाज के संबंध में पूरी जानकारी मिल सकेगी। कंप्यूटर पर ही चिकित्सक उसके जांच के साथ ही इलाज के लिए दवाएं भी लिखेंगे। संबंधित काउंटरों पर पहुंचते ही मरीजों को सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए मरीजोंं को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर काम करने वाले मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों को लैपटॉप दिए गए हैं। 165 सीएचओ को लैपटॉप मिल चुके हैं। 126 और सीएचओ को लैपटॉप देने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगस्त माह में सभी सीएचओ को लैपटॉप मिल जाएंगे। इन्हें भी सीएचसी की नेटवर्किंग से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed