फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Treatment plant will solve debris problem

Lucknow News: ट्रीटमेंट प्लांट दूर करेगा मलबे की समस्या, हवा भी सुधरेगी

Wed, 15 Nov 2023 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Treatment plant will solve debris problem
लखनऊ। फुटपाथों और सड़कों के किनारे पड़ा रहने वाला मलबा अब उपयोग में लाया जाएगा। इसके लिए मलबा ट्रीटमेंट (सीएंडडी वेस्ट) प्लांट लगाया जाएगा। इससे जहां लोगों को मलबे से होने वाली गंदगी से छुटकारा मिलेगा तो शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इसे लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल ने पांच दिन पहले ग्रेटर नोएडा के प्लांट का दौरा भी किया।
विज्ञापन

शहर में मलबे को लेकर एनजीटी कई बार आदेश जारी कर चुका है। इसमें सड़क, फुटपाथ पर मलबा डालने वालों पर 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। नगर आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कई बार जोनल अभियंताओं को मलबा उठवाने और खुले में मलबा डालने वालों पर जुर्माना लगाने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके बाद जोनल इंजीनियरों की ओर से कार्रवाई तो की जाती है, पर यह महज कागजी ही रहती है। इस पर नगर आयुक्त नाराजगी भी जता चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, मलबा पड़ा रहने से शहर की हवा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। ऐसे में अब मलबे की समस्या को प्रभावी तरीके से हल करने के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसकी टेंडर प्रकिया शुरू होने वाली है। इसमें पहले आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) के जरिये प्लांट लगाने की इच्छुक कंपनियों के सुझाव व प्रस्ताव आने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा। शहर में अपने तरह का यह पहला प्लांट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में रोज निकलता है 100 क्विंटल मलबा

सीएंडी वेस्ट प्लांट प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियर ने बताया कि अनुमान के तहत शहर में रोजाना करीब 100 क्विंटल मलबा निकलता है। इसका उपयोग कंपनी अपने हिसाब से ब्रिक टाइल्स व अन्य उपयोगी चीजें बनाने में कर सकेगी। मलबे का उठान भी कंपनी अपने वाहनों से करेगी। नगर निगम उसके लिए कोई खर्च नहीं देगा।




------



कोट

समस्या का निस्तारण करेगा प्लांट

ग्रेटर नोएडा का प्लांट काफी अच्छा है। इसी तरह का प्लांट यहां पर भी बनाया जाएगा। इससे शहर में मलबे का निस्तारण सही तरह से होगा और यहां की हवा की गुणवत्ता भी सुधरेगी।

-सुषमा खर्कवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed