फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Treatment of congenital diseases should start in time

Lucknow News: जन्मजात बीमारियों में समय रहते ही शुरू हो इलाज

Sat, 07 Jun 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Treatment of congenital diseases should start in time
लखनऊ। बच्चों की जन्मजात बीमारियों में समय रहते इलाज शुरू हो जाना चाहिए। कई बीमारियां दवाओं से ठीक हो जाती हैं। कुछ में ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। पीडियाट्रिक सर्जन से मिलकर इलाज कराएं। ये बातें केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने कहीं। वह शुक्रवार को ओपीडी में पीडियाट्रिक सर्जरी सप्ताह के तहत जन्मजात बीमारियों के प्रति आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. जेडी रावत ने कहा कि जन्मजात बीमारियों का 90 फीसदी कारण आनुवांशिक होता है। एक बच्चे में परेशानी हुई तो परिजन काे सतर्क हो जाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर जांच करानी चाहिए। वहीं, भविष्य में पीड़ित बच्चे को भी आनुवांशिक जांचें करानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को गंभीर जन्मजात बीमारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहुत से बच्चों का जन्म से शौच का रास्ता नहीं बना होता है। यूरीन का रास्ता भी सही जगह पर नहीं होता है। कटे होंठ तालू, दिल में सुराख समेत बहुत सी बीमारियां जन्म से शिशु को हो जाती हैं। समय पर इलाज से बीमारी को गंभीर होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की ओपीडी सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को होती है। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं। विभाग के हेल्पलाइन नंबर 8004949013 पर कॉल कर लोग इलाज संबंधी जानकारी ले सकते हैं। कार्यक्रम में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसएन कुरील, डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. पियूष, डॉ. गुरमीत सिंह समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed