{"_id":"5f63ac38e2df8c554c119ff6","slug":"treason-case-against-aap-leader-sanjay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः आप नेता संजय सिंह पर राजद्रोह का भी केस, रविवार को हाजिर होने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः आप नेता संजय सिंह पर राजद्रोह का भी केस, रविवार को हाजिर होने का नोटिस
Fri, 18 Sep 2020 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जातिगत सर्वे कराने के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और यूपी प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर में राजद्रोह की धारा बढ़ा दी गई है। हजरतगंज पुलिस ने रविवार को हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक व विवेचक अनिल सिंह की तरफ से बृहस्पतिवार को संजय सिंह के नई दिल्ली के नार्थ एवेन्यू स्थित आवास के पते पर नोटिस सर्व करा दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह 11 बजे उन्हें अपने पक्ष में तथ्य अथवा अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए विवेचक के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। अगर वे उपस्थित नहीं होते हैं तो पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ समेत अन्य जनपदों में लोगों को फोन कॉल करके जातिगत सर्वे कराया गया था, जिससे हड़कंप मच गया था। बाद में संजय सिंह ने अपनी पार्टी की तरफ से सर्वे कराने की जिम्मेदारी ली थी। शासन के आदेश पर संजय सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।