{"_id":"4d649230d21e708eea15a2d49b0ffbf8","slug":"travelling-through-auto-tempo-and-bus-go-costlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो-टैम्पो, बस का सफर हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो-टैम्पो, बस का सफर हुआ महंगा
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में ऑटो-टैम्पो एवं परिवहन निगम की बसों का सफर महंगा हो गया है।
विज्ञापन
राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने शनिवार को नए किराये की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है।
एसटीए ने ऑटो में 96 पैसा, टैम्पो में 1.18 रुपये, डीजल टैम्पो एवं विक्रम के किराये में 60 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी की है।
एसटीए की अधिसूचना संभागीय परिवहन अधिकारियों एवं परिवहन निगम को मिलने पर नए किराये की सूची जारी कर दी जाएगी।
अनुमान है कि अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। वहीं, ऑटो-टैम्पो एवं बस का नया किराया मंगलवार तक प्रभावी हो जाएगा।
टेढ़ी कोठी स्थित परिवहन आयुक्त दफ्तर में एसटीए सचिव अनिल कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने ऑटो-टैम्पो ऑपरेटरों के पत्र पर सुनवाई की।
सूत्र के अनुसार ऑटो ऑपरेटर अब पहले किमी का 6.86 रुपये प्रति किमी और 500 मीटर का 3.26 रुपये प्रति किमी और टैम्पो ऑपरेटर सीएनजी चालित टैम्पो का पहले किमी का 7.48 रुपये और 500 मीटर का 3.62 रुपये किराया वसूलेंगे।
वहीं डीजल चालित टैम्पो का पहले किमी का 7.25 रुपये एवं 500 मीटर का 3.49 रुपये लेंगे। एसटीए के सचिव ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कि जब फैसले की अधिसूचना जारी हो जाएगी तो किराया बढ़ोतरी के बारे में बताया जाएगा।
एक पैसा प्रतिकिमी बस किराया बढ़ा
परिवहन निगम के द्वारा एक पैसा प्रति किमी प्रति सीट किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।
निगम ने कर्मियों को महंगाई भत्ते की बकाया किश्त देने पर बढ़े आर्थिक बोझ की भरपाई के लिये किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिसंबर में एसटीए को सौंपा था।
अब निगम की बस में 100 किमी तक सफर करने पर एक रुपये अधिक किराया चुकाना होगा। निगम के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने बताया कि सोमवार आधी रात 12 बजे से बढ़ा किराया प्रभावी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिटी बस के किराये में बढ़ोतरी
एसटीए ने लखनऊ, वाराणसी एवं इलाहाबाद की सिटी बस के किराये में बढ़ोतरी पर मुहर लगाई है। एसटीए ने लखनऊ में 22 पैसा , इलाहाबाद में 8 पैसा और वाराणसी में 10 प्रतिकिमी प्रति सीट किराये में बढ़ोतरी की है।
अब इलाहाबाद में 1.68 रुपये प्रति किमी और वाराणसी में 1.70 रुपये प्रतिकिमी के रेट से किराये की गणना की जाएगी। जबकि लखनऊ में किराये की बढ़ोतरी सीएनजी के दाम बढ़ने पर प्रभावी होगी।