{"_id":"d92182d377cb5d1ce9c64cdef8801618","slug":"travel-photography-exhibition-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ट्रेवल फोटोग्राफी’ के रंगों में डूबे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ट्रेवल फोटोग्राफी’ के रंगों में डूबे दर्शक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 21 Aug 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी की ओर से वरिष्ठ छायाकार जेपी शर्मा की ‘ट्रेवल फोटोग्राफी’ विषयक प्रदर्शनी व व्याख्यान का आयोजन मंगलवार को किया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में यात्रा विवरणों से जुड़ी 82 छायाचित्रों को लगाया गया, जिनमें छिपे अर्थों ने दर्शकों के चेहरे खिला दिए। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ छायाकार सुबीर राय ने किया।
विज्ञापन
अकादमी अध्यक्ष लालजीत अहीर ने कहा कि अकादमी संग्रह से चयनित छायाचित्रों को प्रदर्शनी में लगाया गया है।
इसमें कुंवर सुखदेव सिंह, पीसी लिटिल, एसएस कुक्कल, आदर्श पाल, योगेश पाल, उमेश मेहता, शिव मूरत सोनी, मनीष जे भटनागर, सुबीर राय, थ्रीश कपूर, जेपी शर्मा, शरद श्रीवास्तव, रवि कपूर, भूपेश चंद्र लिटिल, अविनाश चंद्र लिटिल, कुलदीप एन गुप्त के छायाचित्र शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनी 23 अगस्त तक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अवलोकनार्थ लगेगी।