फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   travel mart in Uttar Pradesh.

अब बिना यूपी घूमे पूरा नहीं होगा भारत दर्शन!

Tue, 24 Feb 2015 08:29 AM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Feb 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
travel mart in Uttar Pradesh.

यहां मुहब्बत की निशानी ताज है, तो श्रद्धा की नगरी वाराणसी भी। अद्भुत इमारतों वाला लखनऊ है तो बौद्ध श्रद्धा के केंद्र श्रावस्ती, सारनाथ और सिद्धार्थनगर भी। यहां के वन्य जीव अभयारण्य भी कहीं से कमतर नहीं।

विज्ञापन


76 विदेशी टूर ऑपरेटरों को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी ट्रेवल मार्ट-2015 में कुछ ऐसी ही जानकारियां मिलीं तो वे कह उठे-अब यूपी घूमे बिना पूरा नहीं होगा भारत दर्शन।
विज्ञापन


यूपी ट्रेवल मार्ट के दूसरे दिन के आयोजन का उद्घाटन सोमवार को सुबह 9.30 बजे फिक्की की प्रेसीडेंट ज्योत्सना सूरी ने किया। इस अवसर पर ज्योत्सना सूरी ने कहा कि बिजनेस-टू-बिजनेस (बीटूबी) मीटिंग का सीधा फायदा उत्तर प्रदेश में पर्यटन उद्योग को मिलेगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात ने इस दौरान कहा कि यूपी ट्रेवल मार्ट में भाग लेने वाले विदेशी टूर ऑपरेटर्स को अपने टूर पैकेज बनाने में सहूलियत हो, इसके लिए उन्हें मंगलवार से यूपी के टूरिस्ट केंद्रों का दौरा करवाया जाएगा।

शुरुआत 24 फरवरी को लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत को दिखाने के साथ होगी। इस मौके पर लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर, फिक्की के निदेशक राहुल चक्रवर्ती और उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष सुधीर सेन भी मौजूद रहे।

36 देशों के टूर ऑपरेटर शामिल हुए

travel mart in Uttar Pradesh.

सुबह 10 बजे से यहां 26 अलग-अलग स्टॉल पर घरेलू टूर ऑपेरटरों की ओर से अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, थाइलैंड, चीन और चेक गणराज्य समेत 36 देशों के 76 टूर ऑपरेटरों को यूपी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने का सिलसिला शुरू हुआ।

उत्तर प्रदेश ट्रेवल मार्ट-2015 का औपचारिक उद्घाटन लॉमार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। 25 फरवरी से बुद्धिस्ट हेरिटेज और वाइल्ड लाइफ सर्किट आगरा का तीन रात और चार दिन के टूर पैकेज की शुरुआत होगी। सभी टीमें 27 फरवरी को आगरा पहुंचेंगी। 28 को आगरा में वर्कशॉप का आयोजन होगा। इसमें विदेशी टूर ऑपरेटर्स अपने अनुभव साझा करेंगे।

बुद्ध से जुड़े स्थलों की मांग
हांग कांग की साइमन आईपी कहती हैं कि हमारे बाजार में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों की बहुत डिमांड है। भारत को हम भगवान बुद्ध की कर्मस्थली के तौर पर देखते हैं। इसी लिहाज से हमने यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी ली।

पहले देखेंगे, फिर करेंगे तय

travel mart in Uttar Pradesh.

कार्यक्रम में चीन के वेन छाओ ने कहा, चीन और भारत का बाजार सदियों से एक-दूसरे से जुड़ा है। यूपी में बौद्ध परिपथ के अलावा भी बहुत कुछ देखने को है। उसकी हमने जानकारी ली। इन स्थानों को देखने के बाद ही पक्के तौर पर कुछ तय करेंगे।

अपने लोगों को दिखाएंगे यूपी

चेक गणराज्य के राडेक मडेरा कहते हैं, इंडिया में सातवीं बार आ रहा हूं। अभी तक केरल, गुजरात और राजस्थान के पर्यटक स्थल घूमे थे। ताज भी देखा, लेकिन लखनऊ पहली बार आए हैं। टूर पैकेज भी जाना। अपने देश के लोगों को यहां लाने की कोशिश करेंगे।

वन्य जीव के लिहाज से समृद्ध है यूपी

यूपी के बारे में राय देते हुए ब्रिटेन के स्टीफेन लॉयड और हेलेन स्वान कहते हैं, चंबल सेंक्च्युरी, लॉयन सफारी, दुधवा और कतर्नियाघाट, पीलीभीत का टाइगर रिजर्व, वन्य जीव प्रेमियों के लिए क्या नहीं यूपी में। हिंदुस्तान तो कई बार आए, लेकिन इन स्थानों के बारे में जानकारी आज ही मिली। उम्मीद है कि अब यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed